महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंडला से नर्मदा जल लेकर पैदल व वाहनों से श्रद्धालुओं का जत्था रविवार सुवह 11 बजे नैनपुर पहुंचा। जहां नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा, जयकारो और भक्ति भाव से स्वागत किया गया। नर्मदा जल लाने वाले श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में विधि विधान से शिवजी का जलअभिषेक किया।