मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी नईम को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया
Meerut, Meerut | Jan 25, 2025 मेरठ पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी बदमाश नईम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आज सुबह तड़के 3 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में यह मुठभेड़ हुई है .नईम अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार की हत्या का मुख्य आरोपी था. नईम पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम रखा था