मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में युवक ने दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
Meerut, Meerut | Jan 24, 2025 लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक युवक की दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर पड़ी तो उसने दोस्ती में दगा करते हुए पति पत्नी में विवाद करा दिया। विवाद इतना बड़ा कि पति-पत्नी अलग हो गए, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दोस्त की पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया। और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।