मेरठ: पड़ोसी से विवाद के चलते कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने एसएसपी ऑफिस पर किया आत्महत्या का प्रयास
Meerut, Meerut | Jan 24, 2025 मेरठ के लोहिया नगर की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर आत्महत्या का प्रयास कर दिया। वह अपने ऊपर अपने साथ बोतल में लाया पेट्रोल छिड़कने लगी तभी उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उससे पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है