मेरठ: मेरठ में जलभराव से आम जनजीवन बेहाल, ई-रिक्शा पलटा, बीमारी फैलने का खतरा; नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान
Meerut, Meerut | Jan 24, 2025 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव काशी में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब जलभराव के कारण सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।