मेरठ: मेरठ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरी, 4 इंच की कमजोर दीवार पर बन रहा था 3 मंजिला हॉस्पिटल, दो मजदूर घायल
Meerut, Meerut | Jan 24, 2025 मेरठ के कल्याण नगर में शुक्रवार दोपहर को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला हॉस्पिटल की दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र में स्थित डॉक्टर अंकित गर्ग के निर्माणाधीन हॉस्पिटल में हुई, जहां तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था।