कैरो: कैरो गितिलगढ़ में हर्षोल्लास से लगा जेठ जतरा, मांदर-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग, संस्कृति संरक्षण पर ज़ोर
कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ में सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे जेठ जतरा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार पहान पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। साथ ही आसपास के गांवों से आए लोगों ने खोढ़हा, ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन किया।