हसनपुर: रहरा के गांव ढकिया खादर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने धारदार हथियार से घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस मारपीट की घटना में चरण सिंह की पत्नी अतलेश व उनकी भतीजी निशा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर खाने में हंगामा किया।