कुमारखंड: युवक को गोली मारने के आरोप में कुमारखंड थाना में एक आरोपी पर केस दर्ज
कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसरायन कला पंचायत के कामत टोला वार्ड 1 में सोमवार की शाम एक युवक को उसके घर पर गोली मार दिए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि इसराइन कला के कामत टोला निवासी अरुण पासवान के पुत्र 25 वर्षीय रंजीत पासवान को उसके पहली पत्नी के मायके से आए दो युवक ने सोमवार को उसके घर पर आकर गोली मारी।