कुरई: पेंच में दिखा जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Jun 8, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन अपने 4 शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आई। सोमवार को राहगीरों ने इस दुर्लभ नजारे का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन शावकों के साथ सतर्कता से सड़क पार कर जंगल की ओर जाती दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर राहगीर रोमांचित हो उठे।