कवर्धा: पति को दूसरी महिला से हुआ प्रेम,पत्नी ने घर मे फांसी लगाकर की आत्म हत्या,आरोपी पति को सिंघनपुरी सेपुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुरी का है। जहा पति को दूसरी महिला से प्रेम हो गया जिससे परेशान होकर पत्नी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।इस मामले में 24 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति पवन कुमार ओगरे उम्र 32वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 306 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।