कवर्धा: बाजार चार भाठा में आयोजित विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुई पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बाजार चारभाठा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना एवं राशन कार्ड वितरण कर बधाई दी।