कवर्धा: जामुनपानी जंगल में जंगली जानवर शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट मे आए दो मवेशी चरवाहा गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती
घटना 24 फरवरी को झलमला जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुनपानी जंगल का है ।जहां दो मवेशी चरवाहा मवेशी को ढूंढने के लिए जंगल गए हुआ थे। तभी जंगली जानवर शिकार के लिए लगाएं करंट की चपेट में आ गए। दोनो घायलों को गंभीर हालत में संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।