करछना: कैथा तिराहे से पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक बाल अपचारी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, ACP कौंधियारा ने दी जानकारी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के कैथा तिराहे से रविवार को कौधियारा थाना की पुलिस ने एक बाल औपचारिक सहित तीन अभियुक्तों को एक्सयूवी कार सहित 35 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। शाम 4 के करीब एसीपी कौंधियारा विवेक यादव द्वारा दी गई जानकारी।