करछना: यमुनापार क्षेत्र में तूफानी हवा और बरसात के बीच लिप्टिस का पेड़ अचानक टूटकर मार्ग पर गिरा, टकराने से कार हुई क्षतिग्रस्त
यमुनापार क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज हवा के साथ बरसात होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। तेज बरसात होने के कारण लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इसी बीच करछना जारी मार्ग पर एक लिप्टिस का पेड़ अचानक टूट कर मार्ग पर गिर गया। तभी मार्ग से गुजर रहा कार चालक अनियंत्रित होकर मार्ग पर गिरे पेड़ से टकराकर गड्ढे में कूद गया। हालांकि हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया।