कासगंज: शाहपुर माफी गाँव के ग्रामीणों ने अंडरपास या पुलिया बनाने की मांग को लेकर ADM को कलेक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन
इस संबंध में ग्रामीणों ने ADM न्यायिक मंजूर अहमद को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम शाहपुर माफी में राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। गांव से जुड़े दो प्रमुख रास्तों का उपयोग ग्रामीण वर्षों से अपने खेत-खलिहानों, आवासीय क्षेत्रों तथा आसपास के गांवों गढ़िया रेत, गऊपूरा दतलाना और चौलारी आदि तक आने-जाने के लिए करते हैं।