प्रतापगढ़: किशोरी सदन के पास चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा, हालत गंभीर
नगर कोतवाली के किशोरी सदन के पास शनिवार शाम 6.30 बजे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से जितेंद्र कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझा गर्दन में फंसने से गहरा घाव हुआ है। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से जानलेवा मांझे पर सख्त प्रतिबंध की मांग की है।