माता शिव शक्ति जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या आज, कमल नैहरिया सहित कई कलाकार बांधेंगे समां।
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो छतराड़ी।
राज्य स्तरीय ऐतिहासिक माता मां शिव शक्ति जातर मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले का दूसरा दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन धार्मिक परंपराओं के साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कार्तिक चौहान, अजय भरमौरी, निशा जरियाल और कमल नैहरिया अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में भरमौर-पांगी के पूर्व विधायक जियालाल कपूर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
वहीं, मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे पारंपरिक डंडारस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
माता शिव शक्ति जातर मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की भी झलक देखने को मिल रही है। मेले के विभिन्न आयोजनों में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भागीदारी से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण बना हुआ है।