बारां: अटल जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद कार्यालय पर दीप प्रज्वलन किया, अटल जी को दी श्रद्धांजलि
Baran, Baran | Dec 24, 2025 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को कोटा रोड सांसद कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा भाव से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजली दी।