पाली: गौना के पास बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल, लोगों ने इलाज के लिए भेजा
Pali, Lalitpur | Jun 7, 2026 ग्राम गौना के पास बंगरिया से सागर की ओर जा रहा बाइक सवार रविवार शाम के समय अचानक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। जहां मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।