छिबरामऊ: छिबरामऊ में SP प्रवक्ता आलोक दुबे ने BJP सरकार पर किया जुबानी हमला, कहा- BJP सरकार में पल रहे माफिया से किसान बेहाल
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के शहर के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जवानी हमला बोला है। बुधवार की शाम 5:00 बजे एक गेस्ट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार में युवा बेरोजगार है। और किस भी बेहाल है, भाजपा सरकार में माफिया पल रहे हैं।