कासगंज: कासगंज के कांग्रेस जिला कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार के मंत्रियों और विधायकों की आय की जांच की मांग
कांग्रेस जिला कार्यालय पर भ्रस्टाचार को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने सम्बोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यूपी सरकार के मंत्री और विधायकों की आय की जांच कराने की मांग की। और टोरेंटो के 430 करोड़ सरकार के द्वारा माफ़ करने पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाया। जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली।