हरियाणा पानीपत खबर:- पानीपत की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर रेप करने, बाद में रिश्ता तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
युवती का कहना है कि दिल्ली निवासी युवक से 4 जुलाई को उसकी शादी तय थी। इससे पहले मंगेतर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में ले जाकर रेप किया। बाद में आरोपी और उसका परिवार शादी से मुकर गया।
शिकायत के आधार पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके माता-पिता, बहन-जीजा और बिचौलिए सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#हरियाणा #पानीपत #मंगेतरदुष्कर्म #दिल्ली #धमकी दिल्ली
Haryana Panipat FianceeRape Delhi Threat Delhi
खबर जड़ से KHABAR JAD SE