मानपुर: सलैया में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर की कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त
Manpur, Umaria | Apr 17, 2026 मानपुर तहसील क्षेत्र के सलैया मे खनिज विभाग के अमले ने कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन पर अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम पर कार्यवाही की है।इस दौरान खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन मे 1 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए शासकीय अभिरक्षा मे पुलिस चौंकी अमरपुर परिसर मे खड़ा कराया गया है।वहीं मुरुम मिट्टी के अवैध परिवहन पर भी 1 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।