पालीगंज: इमामगंज गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में पूर्व की विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। घायल हुई महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। मामला शनिवार की देर शाम 7:15 के करीब की है। घायल महिलाओं की पहचान मोना देवी और कृति कुमारी के रूप में की गई है।