पालीगंज: चंढोस गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक घायल
Paliganj, Patna | Jul 30, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का मामला बुधवार की देर शाम 7:51 के करीब की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मिंटू कुमार के रूप में की गई है।