इकौना: सेमगढ़ा में अर्धनिर्मित मकान के पास से चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी का कुछ माल और उपकरण बरामद
इकौना में बीते 7 नवंबर को सर्राफा की दुकान में शटर तोड़कर हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार हुए है।जबकि अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही।वहीं चोरी गया कुछ माल समेत घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद हुआ है। दरअसल 4 आरोपी दुकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। वही पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी।