सतबरवा: घुटुवा पंचायत के सतकुरुवा में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती मनाई गई
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती घुटुवा पंचायत के सतकुरुवा में मंगलवार सुबह 11 बजे भारत रत्न, संविधान निर्माता, राजनीतिज्ञ, समाजसुधारक, अर्थ शास्त्री एवं शिक्षाविद डा भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन इनका जन्म इंदौर के महु में हुआ था।