ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवराव में गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि देवराव गांव में गाली गलौज कर मारपीट की घटना घटी है पुलिस के अनुसार जयपाल के साथ दीपक और सीटू ने गाली गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना गुरुवार शाम 6 बजे से शुरू की है।