मानपुर: चंसुरा गांव के हायर सेकंडरी स्कूल मे 03 नग प्रयोगशाला एवं 5 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य का विधायक ने किया लोकार्पण
Manpur, Umaria | Jul 6, 2026 ग्राम चन्सुरा के हायर सेकंडरी स्कूल मे 123.20 लाख रुपये की लागत से 03 नग प्रयोगशाला एवं 5 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह ने लोकार्पण किया।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अनूजा पटेल तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर ममता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।