नीम चक बथानी: चंदाचक गांव से हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चंदाचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार की शाम 6 बजे बताया की हत्या के प्रयास मामले के आरोपी सिकंदर यादव को चंदाचक गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।