विदिशा: करारिया थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ पर FIR में राजीनामा करने पर परिवार से मारपीट, महिला सहित 4 बच्चे घायल
20 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की थी, एफआईआर दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने पीडित परिवार के साथ मारपीट की, महिला सहित 4 बच्चे इसमे घायल हुए हैं, घटना करारिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। रविवार दोपहर 1 बजे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।