सिसई: नगर महुआ टोली में हुआ जेठ यात्रा का आयोजन,दिखी झारखंड की सांस्कृतिक झलक
Sisai, Gumla | Jun 16, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर महुआ टोली में जेठ जत्रा का आयोजन किया गया था। जेठ जत्रा आयोजन समिति के सचिव अनिल उरांव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष बुद्धेश्वर उरांव कोषाध्यक्ष छोटू नागाशिया तथा उनके द्वारा जेठ जतरा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।जत्रा में आए हुए पारंपरिक वेशभूषा में खोड़ा दलों ने मांडर और नगाड़े के साथ जमकर थिरके।