सिसई: कुदरा बगीचा में 22 पड़हा की विशेष बैठक में स्थानीय विधायक का किया गया विरोध
Sisai, Gumla | Jun 16, 2024 सिसई प्रखण्ड के कुदरा पंचायत के कुदरा बगिचा में रविवार को बाईस पड़हा ग्राम सभा का एक विशेष बैठक आयोजन जयराम उरांव कि अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के बारे में सुकरू उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़हा पदाधिकारी के साथ अनेक ग्रामीण महिला पुरुष उपस्तिथ हुए। बैठक में कई क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गई तथा क्षेत्रीय विधायक का विरोध किया गया।