सिसई: तेलंगा खड़िया पुस्तकालय संचालन समिति का पुस्तकालय के सभागार हॉल में मासिक बैठक का हुआ आयोजन
Sisai, Gumla | Jun 15, 2024 सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बने तेलंगा खड़िया पुस्तकालय भवन में संचालन समिति का मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। बैठक में जेएसएससी के सेक्रेटरी तथा गुमला के पूर्व अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता भी शामिल हुए और पुस्तकालय के छात्रों को मार्गदर्शन भी दिया।