कासगंज: सीडीओ ने विकास भवन में ड्राई राशन वितरण को लेकर स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विकास भवन में मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। शिकायत किसी भी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वयं सहायता समूह बाल विकास परियोजना से ससमय अनुपूरक पुष्टाहार का उठान करे एवं उठान के अधिकतम 07 दिवस के अन्दर आगंनवाडी कार्यकत्री को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।