जैतपुर: अमलीदमक गांव में उरांव समाज ने मनाया कर्मा पर्व
जैतपुर थाना क्षेत्र के अमलीदमक गांव में उरांव आदिवासी समाज ने पारंपरिक कर्मा पर्व धूमधाम से मनाया। ढोल-मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने कर्मा नृत्य किया। नई फसल खाने से पहले मनाए जाने वाले इस पर्व में करीब 25 परिवारों ने हिस्सा लिया। जिले में कम लोग इस समाज की मौजूदगी और परंपराओं से परिचित हैं।वीडीओ सोमावर शाम 4 बजे सामने आया है।