रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल, गंभीर हालत में दो कानपुर रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।2की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया।भवनपुर गांव निवासी प्रमोद अपने साथी राजकिशोर के साथ बाइक से रसूलाबाद आ रहे थे।तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी हादसे में दोनों घायल हो गए।गौतम बुद्धनगर निवासी शिवा बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया।