रसूलाबाद: ब्राह्मण गांव में भाजपा नेता ने विद्यालय की दीवाल गिरा प्रधानाध्यापक के साथ की मारपीट पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज
ब्राह्मण गांव में प्राथमिक विद्यालय में भवन का निर्माण करा रहे प्रधानाध्यापक के साथ भाजपा नेता ने मारपीट कर विद्यालय की दीवाल गिरा दी। जिसके बाद प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने रसूलाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए भाजपा नेता कमलेश उर्फ दलाल पर कार्यवाही करने की मांग की।पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।