भभुआ: समाहरणालय में कैमूर एसपी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bhabua, Kaimur | Apr 9, 2026 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ समाहरणालय में कैमूर एसपी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का गुरुवार की दोपहर आयोजन किया गया। आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के सभी थाना के थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिस दौरान कैमूर एसपी के द्वारा चोरी की रोकथाम हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए गए।