जमुई: चोरकट्टा गांव के बहियार में मवेशी चराने के दौरान वज्रपात से एक बालक की मौत, चार की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Jul 29, 2025 चोरकट्टा बहियार में मवेशी चराने के दौरान हुई वज्रपात से अजय रजक की मौत हो गई, जबकि मोहन रजक, बिपिन रजक, शिवम रजक और विकास रजक बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। चारो घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार की रात 9:00 बजे मृतक बालक के शव को सदर अस्पताल लाया गया है।