आदर्श नगर तुलसीपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर तुलसीपुर कॉलोनी में सोनी सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष नामक विवाहिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को 10 बजे हुई। पति चंदन सिंह ने 112 नंबर को सूचना दिया जिस पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ,फॉरेंसिक टीम व मंडुवाडीह पुलिस पहुंची।