वाराणसी में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया, छठ पूजा हुआ संपन्न
चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का पर्व डाला छठ में शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। देर रात से ही ब्रती महिलाओं का घाटों पर जमावड़ा शुरू हो गया था और काशी के सभी 84 घाटों पर भगवान भास्कर के इंतजार में खड़ी महिलाओं को साढ़े छः के आसपास जैसे भगवान भास्कर का दर्शन हुआ। लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का सिलसिला शुरु हो गया।