जिले में शारदा पीठम के महास्वामी का आशीर्वाद लेकर 80 परिवारों की सनातन धर्म में हुई घर वापसी
दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पीठ विशाखा शारदा पीठम के पीठाधिपति महास्वामी श्री श्री श्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महाराज ने काशी मे तीन दिवसीय अध्यात्मिक समागम के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात गुरुवार को शारदा पीठम मे सनातन धर्म से भटककर अन्य धर्म -सम्प्रदाय मे जाने वाले 80 परिवारों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुध्दि कराकर सनातन धर्म मे पुनर्वापसी करायी।