ऊंचाहार: रसूलपुर गाँव में भूमिधरी जमीन पर हुए कब्जे को नायब तहसीलदार ने हटवाया, शिकायत डीएम से की गई थी
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में बीते दिनों जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि, सरकारी जमीन पर बनी मजार के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा था, जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह तोमर की जांच में पता चला कि,भूमि गांव के ही एक दलित व्यक्ति के नाम दर्ज है, जिस पर उसरैना गाँव के व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है।