भुसावर: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण
कृषि महाविद्यालय में शनिवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता तापमान, घटते जलस्रोत और पर्यावरण प्रदूषण गंभीर चुनौती हैं, जिनसे निपटने में वृक्षारोपण की अहम भूमिका है।