दतिया: पंडोखर धाम महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन, सुप्रसिद्ध कवियों ने बांधा समा
Datia, Datia | Apr 17, 2026 दतिया जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए जाने माने कवियों ने एक से बढ़कर एक अपनी शानदार कविताओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओ को भावविभोर कर दिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने जानकारी दी।