जोशीमठ: शार्दूल नेगी ने चेन्नई में टेबल टेनिस में जीता सिल्वर मेडल, उत्तराखंड का नाम रौशन
उत्तराखंड के शार्दूल नेगी ने चेन्नई में आयोजित 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2026 की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ज्योतिर्मठ के इस छात्र ने देहरादून संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।