पुष्पराजगढ़: मझौली में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगल भवन का भूमि पूजन किया
कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार 5:00 बजे ग्राम मझौली में मंगल भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा निर्मित होने वाला मंगल भवन विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इससे सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।