बंशीधरनगर (नगर उंटारी): चेंबर चुनाव में बवाल: नामांकन के दौरान हंगामा, चुनाव पदाधिकारी की टेबल से 10 पर्चे उठा ले गए
श्री बंशीधर नगर में चेंबर चुनाव के नामांकन के दौरान सोमवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, शाम सात बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी दौरान एक गुट के प्रत्याशी आनंद कुमार और अशोक जायसवाल के सशरीर उपस्थित नहीं होने पर समर्थकों ने उनके नामांकन पत्र स्वीकार करने का दबाव बनाया। चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव गाइडलाइन का हवाला देते हुए दोनों प्रत्याशियों की मौजूद